Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोरी की दुर्घटना में मौत हो गयी। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कालाकांकर हाइवे पर रविवार को दोपहर लालगंज की तरफ से एक कार रामपुर की तरफ जा रही थी। पेटरियापुर के समीप अचानक एक किशोरी सड़क पार करते समय कार की चपेट में आ गयी। मृतका बेलहा के कान का पुरवा निवासी सुभाष सरोज की पुत्री मानवी सरोज 13 को गंभीर रूप से चोंटें आ गयी। आननफानन में उसे इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर लालगंज पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं किशोरी की मौत पर परिजनों में ट्रामा सेंटर में कोहराम मचा दिखा।