चौधरी नौनिहाल क्लब की खिताबी जीत

फोटो-डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता चौधरी नौनिहाल क्लब की टीम

डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता

PRAYAGRAJ NEWS:  चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को 18 रन से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता की खिताब पर कब्जा जमाया।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 213 रन (समर्थ पांडेय 71, आर्यन बनर्जी 59, फरजान अली 35, कार्तिकेय सिंह 3/19, अर्णव गर्ग 3/40) बनाये। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन (कार्तिकेय सिंह 58, अरुण पाल 29, भूपेंद्र 22, ओम तिवारी 19, आर्यन बनर्जी 2/19, सक्षम केसरवानी 2/30, मोहम्मद अली 2/35) ही बना सकी। मैच में मोहम्मद नबी व रवि केसरवानी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. उमर मुस्तफा हसन, विशिष्ट अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष विंस्टन जैदी, इलाहाबाद क्रिकेटर एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर, डॉ. जूली ओझा ने पुरस्कार वितरित किए। आर्यन बनर्जी को मैन ऑफ द मैच, पार्थवर्धन सहायक को बेस्ट बैटर, मोहम्मद अली को बेस्ट बॉलर और सुहेब खान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेशन, आयोजन सचिव मनोज कुमार, शंभू नाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन तथा अनवर सिद्दीकी ने मैच की कमेंट्री एवं कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर चंद्रपाल दयाल, परवेज आलम, आलोक सिंह, राहुल पांडेय, संतोष सिंह, शैलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *