कोरांव में आदिवासी युवा मंच बिरसा मुंडा के कार्यकर्ताओं ने की बैठक

आदिवासी सांस्कृतिक महासम्मेलन के तैयारियों पर हुई चर्चा
PRAYAGRAJ NEWS:  आदिवासी युवा मंच बिरसा मुंडा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सायं 5 बजे कोरांव बाजार में ब्लॉक मुख्यालय के पास आगामी होने वाले आदिवासी सांस्कृतिक महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक की। आदिवासी युवा मंच बिरसा मुंडा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के जयप्रकाश कोल ने बताया कि मार्च महीने में संगठन के बैनर तले आदिवासी सांस्कृतिक महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तिथि अभी निश्चित नहीं की गई है। अगली बैठक में तिथि का निर्धारण कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जाएगी। संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों में अभी जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से बृजेश कुमार कोल व एडवोकेट अवध बिहारी कोल, राजेश कुमार कोल आदि वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। साथ ही संगठन के कार्यों को विस्तार से बताया। इस दौरान उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से गंगासागर, कन्हैया लाल कोल, राकेश कोल, सूर्यमणि कोल, भोला प्रसाद कोल, राममणि कोल, कल्लू कोल, भीमसेन कोल, सुनील कुमार कोल, विजय शंकर कोल, रोशन लाल कोल, सूर्य लाल कोल, समेत कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *