स्वामी शाडिल्य महराज ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की विजय के लिए किया पूजा-अर्चना

PRAYAGRAJ NEWS: टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से कोलंबो मे होने जा रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक सात बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।संगम नगरी प्रयागराज में भी भारत की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। श्रृंगवेरपुर धाम के जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान आज किया। इस दौरान शिष्य पोस्टर, तिरंगा हाथ में लेकर भारत की जीत की प्रार्थना की। जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *