Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत इटवा स्थित गौशाला की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। बेसहारा पशुओं के संरक्षण हेतु शासन स्तर से बजट, चारा व चिकित्सा के स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद मौके पर अव्यवस्था के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि पर्याप्त चारा उपलब्ध नहीं है तथा पशु चिकित्सक की नियमित तैनाती भी सुनिश्चित नहीं है। बीमार पशुओं के समय पर उपचार न होने से उनकी स्थिति बिगड़ने की बात कही जा रही है। कुछ पशुओं की आंखें क्षतिग्रस्त मिली हैं, जिसे लेकर अमानवीय लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। ईओ अखिलेश कुमार ने प्रकरण को “एक्सीडेंटल” बताया, जबकि घटना की स्पष्ट प्रविष्टि अभिलेखों में दर्ज न होने पर सवाल उठ रहे हैं। गौशाला सुपरवाइज़र ने कहा कि कुछ पशु पांच दिन पूर्व लाए गए थे और वह उस समय मौजूद नहीं थे। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, जवाबदेही तय करने और गौशाला में चारा, उपचार व निगरानी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।