Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्ति के पास स्थित हनुमान-शिव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ शिवपूजन एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने भगवान शिव की विधिवत आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़े महाराज महेंद्र गिरी जी के सान्निध्य में सदस्यों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। उन्होंने रुद्राभिषेक की महत्ता बताते हुए कहा कि इससे मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम संयोजक अर्चना-विवेक बरसैया एवं मंजू-अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, भारती-चंद्रशेखर तिगुनायक, आशा अग्रवाल, ममता-श्याम मुरारी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), सुरेखा (सीए रोहित जायसवाल), अमित गुप्ता, अर्चना-संजीव कुमार नायक, पंकज अग्रवाल, अलका-पवन गुप्ता, बलराम गुप्ता तथा प्रीति-डॉ. दीपक उपाध्याय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में क्लब के सचिव विलास गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया.