पंपिंग सेट में फंसकर महिला की मौतअमानतपुर में सिंचाई के दौरान हुआ हादसा

LAKHIMPUR KHERI NEWS: अमानतपुर गांव में सिंचाई के दौरान हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना 14 फरवरी को हुई, जब महिला पंपिंग सेट की पुली में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतका की पहचान जय देवी पत्नी स्वर्गीय जसकरन के रूप में हुई है, जो कि सरेली गांव की रहने वाली थी जिनका हल का पता अमानतपुर था। उनके पुत्र विजय ने 15 फरवरी, रविवार को सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां का आज पोस्टमार्टम किया जा रहा है। विजय के अनुसार, 14 फरवरी को उनके ताऊ मिश्रीलाल गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान जय देवी खेत पर पहुंचीं और लहसुन की फसल में पानी लगाने के लिए इंजन से पाइप जोड़ने लगीं। तभी उनकी साड़ी पंपिंग सेट की घूमती पुली में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जय देवी मूल रूप से गांव सरेली की रहने वाली थीं, लेकिन वर्तमान में सरेली की ग्राम पंचायत के पुरवा अमानतपुर में रह रही थीं। पुत्र विजय ने बताया कि उनके पिता का निधन 15 अप्रैल 2019 को हुआ था। इसके लगभग दो साल बाद उनकी मां अमानतपुर आ गईं और अपने चाचा रेवती लाल के साथ रहने लगी थीं मृतका जय देवी की तीन संतानें हैं: पुत्र विजय कुमार, सचिन और पुत्री सोनिका। विजय और सोनिका का विवाह हो चुका है, जबकि सचिन अविवाहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *