नवागत एसपी से व्यापार मंडल  के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार मुलाकात

MIRZAPUR NEWS:  (शाहिद वारसी)   सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और मीरजापुर का एसपी नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की पावन नगरी में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। मां की नगरी में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि आपके नेतृत्व में जनपद की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा कानून से खिलवाड़ करने वालों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। हमें भरोसा है कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता अरबाज खान, दुर्गा प्रसाद चौधरी एवं अमन दुबे समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *