देवांश ने जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन को जिताया

फोटो:देवांश त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच देते एसीए के निदेशक यासर हसन

PRAYAGRAJ NEWS:  देवांश त्रिपाठी की अचूक गेंदबाजी (7-0-36-5) के दम पर जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन ने चीफ जस्टिस एसके वर्मा इलेवन को 33 रन से हराकर आनंद शुक्ला एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। केपी कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन ने 39.4 ओवर में 205 रन (मधुकर शुक्ला 55, युवराज सिंह 51, सौरभ सिंह 23, अनस अहमद 21, मयंक दुबे 3/40, संदीप पटेल 3/48, सक्षम अवस्थी 2/42, आदित्य तिवारी व प्रथम मिश्रा एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में चीफ जस्टिस एसके वर्मा इलेवन की टीम 37 ओवर में 172 रन (प्रथम मिश्रा 59, अनुराग यादव 26, मयंक दुबे 25, हर्षित नारायण तिवारी 22, देवांश त्रिपाठी 5 /36, अखिलेश यादव 2/23, मयंक मिश्रा, अखिल कुमार कश्यप व विभव कुशवाहा एक विकेट) पर सिमट गई। देवांश त्रिपाठी को इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक यासर हसन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *