Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: भाजपा सरकार की नीतियां देश विरोधी है, भारत देश को खोखला बनाकर ही दम लेंगे ये संघी, इनकी एक भी पॉलिसी ऐसी नहीं है जो देश और जनता के हित में हो ये केवल और केवल गलत नीतियों पर आधारित पालिसियां लेकर जनता को गुमराह करते है और सबसे बड़ी बात ये है कि योगी जब जब डरता है पुलिस को आगे करता है। उक्त बातें कुंडा कोतवाली में बैठाए गए कांग्रेस नेता करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के आवाहन पर प्रदेश के कोने कोने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनरेगा बचाओ अभियान के 45 वें दिन कल दिनांक 17 फरवरी को लखनऊ पहुंच कर विधानसभा का घेराव करने का कार्यक्रम निश्चित है। लोकतंत्र की आवाज दबाने के क्रम में कांग्रेस के तेवर को भांपकर योगी सरकार 1 दिन पहले ही सभी पदाधिकारियों को जहां जिस हालत में मिल रहे है घर से उठा ले रही है इसी क्रम में प्रतापगढ़ जिला उपाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महासचिव करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” को कुंडा कोतवाली पुलिस महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बिंधन से उठाकर ले आई और कोतवाली में बैठा रखा है जबकि बिन्नू भईया ने बताया कि हम कल लखनऊ के लिए निकलेंगे और निश्चित रूप से विधानसभा का घेराव करेंगे और गूंगी बहरी सरकार को मजदूरों का हक मार कर उद्योगपतियों को नहीं देने देंगे।