मारपीट व धमकी को लेकर पति पर दर्ज कराया मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: मारपीट व धमकी की घटना को लेकर पीड़िता ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा भैंसना गांव की रीना यादव पत्नी रामराज यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पति उसे बेवजह मारता पीटता है। बीती चौदह फरवरी को दोपहर करीब एक बजे गाली देते हुए मारापीटा। सूचना पर पहुंचे पीडिता के भाई फूलचंद्र को भी मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *