लखनऊ घेराव से पहले मीरजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गया नजरबंद

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर लखनऊ विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल व उनके साथियों को जमालपुर पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लखनऊ जा रहे थे। घेराव कार्यक्रम में मनरेगा को बचाने, SIR में मुसलमानों व अन्य लोगों के नाम जबरन फॉर्म-7 भेजकर काटे जाने के विरोध, नौजवानों के रोजगार तथा महिलाओं की सुरक्षा सहित प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को उठाया जाना था। इसी दौरान जमालपुर पुलिस ने ग्राम सभा लोढ़वा, जमालपुर स्थित एक आवास पर जिला अध्यक्ष व उनके साथियों को रोककर नजरबंद कर दिया।
इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान को 16 फरवरी की रात 11 बजे उनके निवास डंकिनगंज पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। नजरबंद किए गए प्रमुख कार्यकर्ताओं में ध्वज सिंह, रंजीत पटेल, राम अधीन सिंह, संदीप सिंह, संतोष पटेल, विनय पटेल, पंकज पटेल, पारस बियार, राम सकल बियार, कल्लू पटेल, मुन्ना गोंड, चंदन बियार, राजू भारती, लव कुश विश्वकर्मा और शिवान सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *