पार्श्व गायक रवि के अवधी गीतों से सजी शिवाला महोत्सव की शाम,झूमे श्रोता

PRATAPGARH NEWS:  पौराणिक शिवाला मंदिर पूरे ईश्वर नाथ पर आयोजित आठवें शिवाला महोत्सव में पहुंचे देश विदेश में गायकी का डंका बजा कर बेल्हा का गौरव बढ़ाने वाले पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी के गीतों पर लोगों जमकर झूमे। उपास्थित लोग भक्तिमय माहौल से ओत-प्रोत हो गये। रवि ने आद्या प्रसाद “उन्मत” की रचना अउर केका देखाई बेवाई मइया अहय के मोरा तोहरे सेवाई मइया..सुनाया तो उपास्थित लोग भाव विभोर हो उठे।वहीं जमुई खां आजाद की सुप्रसिद्ध अवधी गीत कथरी तोहार गुन उ जानय जे करय गुजारा कथरी में .. सुनाया तो लोग झूम उठे। इसी तरह रवि त्रिपाठी ने पाती सहित कई गीतों के माध्यम से जनपद की साहित्यिक धरोहरों को याद किया तो लोग भाव विभोर हो कर झूम उठे। महोत्सव में स्थानीय संस्कृति और लोक भाषा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी के महोत्सव में पहुंचते ही आयोजक परमानंद मिश्र व संयोजक शिवेश शुक्ल एवं संरक्षक समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, दयाशंकर शुक्ल सहित उपास्थित जनसमूह ने गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया।वही कवियों ने भी अपनी-अपनी रचनाओं से महफिल में चार चांद लगाया।अंत में डॉ0 अवन्तिका पाण्डेय,व्यवसायी अशोक अग्रवाल, गड़वारा रामलीला समिति के अध्यक्ष राजाराम वैश्य,एक्स-रे टेक्नीशियन अखिलेश दूबे, प्रत्यूष पांडेय, प्रदीप शुक्ल, संदीप सहित विभिन्न क्षेत्र की कई अन्य विभूतियों को पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी व सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य,भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अश्वनी सोनी सहित अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य,विवेक यादव,सीएम शुक्ला,एमआर संघ अध्यक्ष विकल पांडेय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता वरुण ओझा, गुरु मणि शुक्ल,राजमणि,भजन गायक राकेश शर्मा,व्यापारी नेता सरदार कुलदीप सिंह,मंगल पाल, राजदेव पाल सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *