प्रशासनिक उदासीनता के चलते नहीं बन रहा जूड़ीकुइयां:जैतापुर मार्ग

BALRAMPUR NEWS:  कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) बलरामपुर जिले का गनेशपुर-जैतापुर मार्ग लगभग 30 वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिससे पचपेड़वा तक का सफर खतरनाक और कष्टदायक बना हुआ है।सड़क का निर्माण 30 वर्ष पहले हुआ था और तब से इसकी सुध नहीं ली गई। यह 17 किमी लंबा मार्ग 200 से अधिक गांवों के लिए मुख्य मार्ग है, लेकिन बड़े-बड़े गड्ढों, जलभराव और कीचड़ के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण और स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन मरम्मत भी नहीं कराया जा रहा है। यह जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है और इसके पुनर्निर्माण की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *