पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

FATEHPUR NEWS: ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहे माता-पिता से मिलने आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिंहा कस्बे के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप बीती रात लकी (20 वर्ष) पुत्र ननका, निवासी ग्राम डीघ ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि मृतक युवक के माता-पिता ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं और लकी एक दिन पहले ही उनसे मिलने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *