Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जिले में कुल 117 परीक्षा केंद्र जिनमें 16 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित
FATEHPUR NEWS: जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। कुल 23 दिनों तक चलने वाली इन परीक्षाओं में जनपद के 66,439 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 36,701 और इंटरमीडिएट के 29,738 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 16 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रवेश द्वार पर पुलिस तलाशी की व्यवस्था रहेगी। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले को तीन जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है। राजकीय पुस्तकालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि जीआईसी आबूनगर को संकलन केंद्र बनाया गया है। परीक्षा संचालन के लिए 4,067 कक्ष निरीक्षक, 117 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 117 केंद्र व्यवस्थापक और आठ सचल दल तैनात किए गए हैं, जो लगातार निगरानी करेंगे। इधर, शिक्षकों ने छात्रों को परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक पवन कुमार पांडेय ने छात्रों को पहले आसान प्रश्न हल करने की सलाह दी। प्रवक्ता भावना सिंह ने साफ और शुद्ध लेखन पर जोर दिया, जबकि अर्पित श्रीवास्तव ने समय प्रबंधन, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया।