मासूम से रेप आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, भारी पुलिस बल तैनात रहा

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पलिया नगर में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। नगर पालिका गेट के सामने स्थित आरोपी की बाल काटने की दुकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यह घटना सोमवार रात की है, जब पलिया के मोहल्ला इकराम नगर निवासी सद्दाम पुत्र समीउल्ला पर छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा। इस खबर के बाद नगर में आक्रोश फैल गया।
विभिन्न संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसी रात आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *