बाइक-रिक्शे कि टक्कर में बच्चा हुआ घायल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: भीरा थाना क्षेत्र के कस्बा पड़रिया तुला चौराहे पर मंगलवार को एक बाइक और रिक्शे की टक्कर हो गई। इस हादसे में रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक चालक ने घायल बच्चे को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने मौके पर हुए वाद-विवाद को शांत कराया और मामले को आगे बढ़ने से रोका।घायल बालक नब्बूपुरवा का निवासी है। वह अपनी मां शांति देवी के साथ कस्बा पड़रिया तुला किसी काम से आया था। चिकित्सकों के अनुसार,घायल बालक की हालत अब सामान्य है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *