Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
दुधवा नेशनल पार्क के जंगल बेलरायां से कुछ ही दुरी पर जबरदस्त लकड़ी कटान वन चौकी पुलिस रिपोर्टिंग चौकी की संलिप्तता से जारी
LAKHIMPUR KHERI NEWS: क्षेत्र में लगातार हो रही जंगलों की कटाई से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहा है। गौरतलब है कि निघासन विधानसभा क्षेत्र के बेलराया रेंज के अंतर्गत मात्र सौ पांच मीटर की दूरी पर अवैध लकड़ी का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है वन रेंज के अधिकारीयों को सुनाई दे रहा है वन विभाग पूरी तरह से मिलीभगत है बेलराया रेंज के पडोस से लकड़ी की पीकपो से लगभग पूरे जिले में सप्लाई होती है।जिससे लकड़ी माफियाओं का होंसला बुलन्द लगातार पीकप से दिन में तीन चार चक्कर लगते हैं साइकिल से भी लोग दिन भर लकड़ी धोकर एक जगह पर डंप करते हैं उसके बाद सेटिंग स्थानों पर सप्लाई होती है बेलरायां क्षेत्र का एक लकड़ी माफिया की वन रेंज और पुलिस में सेटिंग है जिसके विरुद्ध कोई आवाज नहीं उठाता स्थानीय लोगों ने बताया जो भी अवैध लकड़ी कटान पर आवाज उठाता उक्त वन माफियाओं फ़ौरन हाठो पर दौलत रूपी टेप लगाकर शांत कर देता बताते चलें लगातार लकड़ी कटान से जलवायु पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में जल संकट और प्रदूषण की समस्या और बढ़ सकती है। लेकिन वन माफियाओं को इससे कोई असर नहीं पड़ रहा।