Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार सभागार में पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र / जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा रही । मुख्य अतिथि के तौर पर अपने सम्बोधन में कुशवाहा ने प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए बतायी कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, संगठन की कार्य पद्धति तथा चुनाव के माध्यम से जनसेवी सरकार के निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की । आगे उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत भारतीय सांस्कृतक एवं राष्ट्र निर्माण के मूल आधार है । सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारत की आत्मा है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है । मुख्य अतिथि ने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित कार्यप्रणाली के कारण देश की सबसे मजबूत राजनीतिक शक्ति बनी है । कार्यकर्ता केंद्रित व्यवस्था, अनुशासन और सेवा भाव के माध्यम से पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा करते हुए राष्ट्र सेवा का कार्य कर रही है । चुनाव को जनसेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए जन सेवी सरकार का निर्माण ही पार्टी का लक्ष्य है । सरोज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन – जन तक पहुँचाये तथा संगठन की नीतियों को प्रभावी रूप से समाज में स्थापित करें । इसी कड़ी में बताया कि जिले के प्रत्येक मंडलों में 07 मार्च से 14 मार्च के बीच प्रशिक्षण अभियान की कार्यशाला आयोजित होना है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण का माध्यम है इस अभियान से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति, विचारधारा और कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है । जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाज के समग्र विकास की मार्ग दर्शक है। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन की नीतियों को जन–जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अभियान का संयोजक एवं संचालन जिला महामंत्री दिनेश वर्मा ने किया। उक्त कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, बालेन्दु मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री गुलाब पासी, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक लि0 जगदीश सिंह पटेल, चेयरमैन जिला सहकारी संघ विजय कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख लालगंज जयंत कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, गौरव ऊमर, कौशल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, संजय यादव, शिव शरण राय, प्रणेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आभा पटेल, रामकुमार विश्वकर्मा, राजन वर्मा गोंड के साथ –साथ सभी जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठ के संयोजक एवं मंडल प्रशिक्षण अभियान की टीम के लोग उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दि।