जस्टिस यशोदा नंदन एकादश को मिली जीत

फोटो-देवांश त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच देते एसीए के निदेशक राघव द्विवेदी

PRAYAGRAJ NEWS: मधुकर शुक्ला (57 रन, 57 गेंद, आठ चौके) और देवांश त्रिपाठी (15 रन एवं 8-0-34-3) के खेल से जस्टिस यशोदा नंदन एकादश ने चीफ जस्टिस अमिताव बनर्जी एकादश को नौ रन से हराकर आनंद शुक्ला एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। केपी कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में जस्टिस यशोदा नंदन एकादश ने 35 ओवर में 161 रन (मधुकर शुक्ला 57, अखिल कुमार कश्यप 28, देवांश त्रिपाठी 15, युवराज सिंह 13, विराट गुप्ता 3/18, अर्जुन पंकज दुबे 3/45, अमितेश शुक्ला 1/15, सजल पांडेय 1/34) बनाए। जवाब में चीफ जस्टिस अमिताव बनर्जी एकादश की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन (आदर्श मिश्रा 35, अथर्व प्रजापति 29, ऋषभ सिंह 21, हर्षित तिवारी 19, देवांश त्रिपाठी 3/34, अखिलेश यादव 2/24, अखिल कुमार कश्यप 2/29, विद्यांश 1/09, विभव कुशवाहा 1/24) पर सिमट गई। देवांश त्रिपाठी को इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक राघव द्विवेदी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *