कैंप के माध्यम से मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर का प्रचार प्रसार हुआ तेज

MIRZAPUR NEWS:  मड़िहान तहसील परिसर सभागार के साथ फार्मेसी कॉलेज में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजन के प्रचार प्रसार में पहुंची पूर्ण कालिक सचिव। मड़िहान तहसील सभागार और ओम साई विंध्य कालेज ऑफ फार्मेसी तीसुही प्रांगण में बुद्धवार को पहुंची पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पल्लवी सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्जापुर के तत्वाधान में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 22 फरवरी 2026 को मिर्जापुर स्थित जी आई सी मैदान महुवरिया में होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें जनपद के समस्त विभागों के द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के चिन्हित लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। जिसमें राजस्व विभाग, जिला प्रोवेशन अधिकारी, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, श्रम विभाग, नगरपालिका परिषद, खाद्य सुरक्षा रसद विभाग, पंचायती राज विभाग, कौशल विकास विभाग परिवहन विभाग, के साथ दर्जनों विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। जहां हर विभाग के अलग अलग स्टॉल लगेंगे जहां पहले से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ साथ हर नए बेरोजगारों को भी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे बेरोजगारी में कमी आने के साथ साथ हर व्यक्ति की इनकम में इजाफा हो सके। जहां प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, कौशल विकास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्टैंडअप इंडिया महिला और एस टीएस टी उद्यमियों के लिए ऋण, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जानीं है। मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय वह अधिकार मित्र जयप्रकाश सरोज पंकज कुमार मुकेश कुमार रूपांजलि सिंह सैकड़ो की संख्या में लोग के मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *