Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: नहर में नवजात का उतराया शव मिलने से गांव में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। सांगीपुर थाना अर्न्तगत तारापुर गांव में शनिवार को दोपहर मवेशी चराने निकले ग्रामीणों ने गांव के पास से गुजरी नहर के पानी में नवजात बच्ची का उतराया शव देखा तो हडकंप मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि करीब दो तीन दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा है। कहीं से बहकर यहां शव आ गया था। पीएम के लिए भेजवाया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।