Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: अपना दल (एस) की एक आवश्यक बैठक जीटी रोड स्थित डाक बंगला में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा एवं फ्रंटल जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि इंजीनियर सत्य प्रकाश कुरील तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एससी-एसटी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ध्यान संदेश, प्रयागराज मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रज्ञा मंडल परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानिकचंद पटेल उपस्थित रहे। संचालन अप्राध्यलेश के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल एवं जिला महासचिव अरुण पटेल ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती, जिला एवं विधानसभा अध्यक्षों की समीक्षा, आगामी पंचायती चुनाव की रणनीति तथा सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान आयाहशाह के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज पाल एवं हुसैनगंज के विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मौर्या को जिला सचिव मनोनीत किया गया। वहीं पार्टी अनुशासनहीनता के आरोप में जिला सचिव राजेंद्र पाल एवं जिला सचिव सूरजपाल को संगठन से निष्कासित किए जाने की घोषणा की गई। प्रदेश सचिव सहकारिता मंच लाखन सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में गोवर्धन सिंह पटेल, बृजेश पाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शिवम सिंह, सचिन सिंह, पुष्पराज पटेल, राकेश सिंह, राजकुमार, अशोक कुमार पटेल, सुरेश सिंह पटेल, अभय सिंह, मोहम्मद जुनेद, आशीष पटेल, दिलीप सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल, सीता उमराव, गौरव दत्त तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।