पुलिस टीम और राजस्व टीम पर पथराव,गांव में तनाव की स्थिति,भारी पुलिस बल तैनात

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली के गौराहार मे विवादित मकान पर हुए कब्जा को हटाने गई पुलिस टीम और राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर धमावां का मजरा गौराहार का है जहा एक विवादित मकान को कब्जा मुक्त कराने पहुंची पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कब्जा करने वाले लोगों ने एकजुट होकर टीम पर पथराव कर दिया।पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस पथराव में कानूनगो रियाज अहमद, कांस्टेबल भानु कुमार, कामतानाथ और पीड़ित जयसिंह घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति जयसिंह रोजगार के सिलसिले में हरियाणा में रहते हैं। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। 27 जनवरी 2026 को सैनी थाने में रोहित, मोहित, झुलनी देवी, शिवसिंह और कमल सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार की शाम नायब तहसीलदार अतुल कुमार वर्मा और थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मकान को कब्जामुक्त कराने पहुंचे थे। प्रशासन का कहना है कि मकान को कब्जा मुक्त कराकर सरकारी ताला लगवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। एहतियातन पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद 1 अज्ञात पर केस दर्ज किया है,हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *