Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रतापगढ़। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में खुशी, उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। नेता से लेकर आमजन तक सभी ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर गले मिलते हुए ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।
इसी क्रम में पूर्व विधायक राज कुमार पाल गहरौली स्थित वकील अहमद के आवास पर पहुंचे और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्योहार समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।
मौके पर दुर्गेश मिश्र, दिनेश पाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेहमानों का स्वागत सेवइयों और मिठाइयों से किया गया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
इस अवसर पर लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ की। ईद के इस पर्व ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश की।