Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रतापगढ़। कचहरी परिसर में आयोजित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के शपथ ग्रहण समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने अधिवक्ताओं से वादकारियों के हित में न्याय व्यवस्था का पालन करने की अपील की। उन्होंने कोर्ट में निर्धारित ड्रेसकोड का पालन करने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में न्यायमूर्ति पीएन मिश्र ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल से ही वादकारियों को समय पर न्याय मिल सकता है। समारोह में जिलाजज राजीव कमल पांडेय, डीएम शिवसहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कचहरी में वकीलों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। समारोह में अधिवक्ताओं और अधिकारियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
#PratapgarhNews #BarAssociation #ShapathGrahansamaroh #HighCourt #Advocates #JusticeSystem #CourtNews #UPNews #LegalUpdate