Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

#प्रतापगढ़ के #कोहंडौर क्षेत्र से गर्व की खबर सामने आई है, जहां #कांधरपुर ग्राम पंचायत के सुजानागढ़ (दयाल दूबे का पुरवा) निवासी शिवराम सरोज की पुत्री सुजाता ने पीसीएस 2024 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बीडीओ पद के लिए चयन हासिल किया है। पहले ही प्रयास में मिली इस कामयाबी से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सुजाता के पिता सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना है और युवाओं को नई प्रेरणा मिल रही है।
हामिद इब्राहिम (पत्रकार)
#PCS2024 #BDO #SuccessStory #Pratapgarh #Kohandaur #UPNews #ProudMoment #GirlPower #Inspiration