Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

Prayagraj News। डीआई, जिला मुख्यायुक्त पी एन सिंह के नेतृत्व में लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज झूंसी, प्रयागराज में तहसील स्तरीय पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण जाॅच शिविर के पांचवें दिन आज मुख्य अतिथि तहसील सहायक कमिश्नरध् संयोजक प्रधानाचार्य डॉ निरंजन सिंह एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट वेद प्रकाश भगत की उपस्थिति में संपन्न हुई । प्रशिक्षण जाॅच शिविर का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य व संयोजक डॉ निरंजन सिंह ने ध्वज शिष्टाचार से किया। प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला सचिव ध् प्रधानाचार्य डॉ पीपी सिंह जी एवं डीओसी (स्काउट) वेद प्रकाश भगत ने किया। जिला सचिव डॉ पीपी सिंह ने कहा कि स्काउट एंड गाइड की प्रवृत्ति को सर्वांगीण विकास में सहायक बताते हुए इसके प्रतिज्ञा, नियमों को जीवन में आत्मसात करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया ।
शिविर के संयोजक डॉ निरंजन सिंह ने बच्चों को सुनागरिक बनने के लिए जीवन के तमाम संघर्षों को डटकर सामना करने व जीवन के अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया । डीओसी वेद प्रकाश भगत ने इसी तरह से बच्चों को अपने जीवन में सदैव मध्यम गति से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं उत्साहित किया । इस प्रशिक्षण शिविर में स्काउट एवं गाइड को सुनागरिक बनाने का कार्य कुशल प्रशिक्षक द्वारा किया गया। कुशल प्रशिक्षक के रूप में एलओसी तीर्थराज पटेल ( हिमालय बुड बैज- स्काउट) , एलओसी गाइड डॉ रीना सिंह (एच डब्ल्यू बी) , सुरेंद्र प्रताप सिंह- एच डब्ल्यू बी ( जिला संयुक्त सचिव), गामा प्रसाद (एडवांस स्काउट मास्टर ) उमलेश कुमार चैरसिया एडवांस स्काउट मास्टर, डां रागिनी शुक्ला (गाइड कैप्टन) ने छात्राओं को स्काउट- नियम ,प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत , सेल्यूट चिन्ह, आदर्श वाक्य, प्रगतिशील प्रशिक्षण, बीपी सिक्स, प्राथमिक चिकित्सा, कंपास, दिशा का ज्ञान, खोज का चिन्ह, गांठ ,फांस, बंधन , टेंट निर्माण, ग्रैंड कैंप फायर, बिना बर्तन के प्राकृतिक विधि से व्यंजन तैयार करना आदि गुरु सिखाया गया।
प्रशिक्षण में लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज, श्री हनुमान इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज एवं सीताराम सिंह इंटर कॉलेज के लगभग 60 छात्र -छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षार्थियों ने सभी अतिथियों को बाटी – चोखा खिलाकर स्वागत किया एवं शिविर संचालक तीर्थराज पटेल ने सभी स्काउट एंड गाइड का दीक्षा संस्कार कराया एवं शुभकामनाएं प्रदान की तथा संयोजक के प्रतिनिधि के रूप में गामा प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरीलाल, महेंद्र पटेल, राकेश प्रताप सिंह , सत्य प्रकाश, राकेश रंजन तिवारी, रमाशंकर सिंह, अशोक कुमार, विजय प्रकाश विद्रोही आदि शिक्षक एवं एनसीसी के कैडेट उपस्थित रहे।