Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नायब तहसीलदार ने सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की
कोरांव प्रयागराज। तहसील क्षेत्र के सभी किसान अपने कृषि योग्य भूमि की फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। फार्मर रजिस्ट्री का आशय आधार से लिंक कराना है। जिससे रिकॉर्ड आप राइट अधिकार अभिलेख तैयार होंगे। सभी किसानों के संपूर्ण भूमि का ब्यौरा एक ही डाटा बैंक में संग्रहित होगा। इसी डाटा बैंक के आधार पर भविष्य की समस्त योजनाओं हेतु लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। यह बातें नायब तहसीलदार बड़ोखर रणविजय सिंह ने बुधवार को सायं 5 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित हो रही प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की किस्त भी फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को 1 अप्रैल से नहीं मिलेगी। ऐसे में उन्होंने सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री करने की अपील की है। नायब तहसीलदार रण विजय सिंह ने बताया कि किसानों को केंद्र और प्रदेश की सरकार से मिलने वाले अनुदान योजनाओं समेत अन्य किसी योजना का लाभ बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए नहीं मिलेगा। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई रहेगी उन्हीं किसानों को भविष्य में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। नायब तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र के सभी किसानों से अति शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है। इस दौरान लेखपाल नायब तहसीलदार राम मूरत, लेखपाल अनुज कुमार, लेखपाल संघ के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार सिंह समेत कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।