Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कोरांव प्रयागराज। कोरांव बाजार में नवमी पर्व के दिन ही दशहरा मेले का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया गया। दशहरा मेले में रामदल समेत कुल सात कमेटियों के द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। जिन कमेटियों के द्वारा झांकियां निकलवाई गई उनमें बाल्य दल कमेटी के अध्यक्ष रजत केसरी, जगन्नाथ कमेटी के अंश केसरी, जय श्री राम कमेटी के उदय केसरी, बजरंग दल कमेटी के अखिलेश जायसवाल, व्यापार मंडल कमेटी के मक्खन केसरी समेत अन्य कमेटी पदाधिकारियों द्वारा दशहरा मेले में अपनी अपनी झांकियों का मंचन कुशल कलाकारों के द्वारा कराया गया। पूरे बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। आकर्षक लाइटों एवं झूमरो से पूरा बाजार जगमगा रहा था। ऐसे में दशहरा मेले को लेकर बाजार में भीड़ खचाखच थी। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाए गए थे। दशहरा मेले में नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी समेत प्रतिष्ठित व्यापारियों के द्वारा मंच लगाया गया था। जहां मंच के माध्यम से झांकी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। मेले में झांकी कंपटीशन के साथ-साथ लाइट कंपटीशन साउंड कंपटीशन भी दशहरा मेले में सम्पन्न हुआ। अव्वल कमेटियों को व्यापार मंडल की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। दशहरा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने का अनुमान पुलिस प्रशासन के द्वारा बताया गया। जिसके मद्देनजर पूरी तैयारी की गई थी। बाजार के चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई थी। कोई भी बड़े वाहन बाजार में प्रवेश नहीं कर पाए।