Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज। इफको फुलपुर इकाई में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर पी. के. सिंह ने इकाई प्रमुख का कार्यभार संजय कुदेसिया से ग्रहण किया। कुदेसिया के सेवानिवृत्त होने के उपरांत यह दायित्व श्री सिंह को सौंपा गया।
पी. के. सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के निवासी हैं। उन्होंने 1990 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा 1992 में थर्मल इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1995 में उन्होंने इफको फुलपुर इकाई में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में अपनी सेवाएँ प्रारम्भ कीं।
अपने कार्यकाल के दौरान श्री सिंह ने फुलपुर- द्वितीय विस्तार परियोजना, ई.एस.पी. एवं क्षमता वृद्धि परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त उन्हें ओमान इंडिया फर्टिलाइजर कंपनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त हुआ। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे इफको फुलपुर इकाई के रखरखाव विभाग का नेतृत्व कर रहे थे। मैकेनिकल मेंटेनेंस के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने संगठन को सशक्त योगदान दिया है।
श्री सिंह अपनी ईमानदारी, सहज व्यक्तित्व और उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता के लिए जाने जाते हैं। कर्मचारियों में उनकी सर्वमान्य स्वीकार्यता उन्हें अपने कर्तव्यों के सफल निर्वहन में सहयोग करती है। इफको परिवार को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में फुलपुर इकाई निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगी।