Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ऐपल एक नया अफोर्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है। जो शायद आईफोन 17e पेश कर सकता है। प्राइसटैग की बात करें तो, आईफोन 17e भारतीय बाजार में करीब 64,900 रुपये का हो सकता है। ध्यान रखें कि ये डिटेल्स शुरुआती लीक पर बेस्ड हैं और अभी तक कंन्फर्म नहीं हैं।
ऐपल ने आईफोन 17 सीरीज को पेश कर दिया है जिसकी भारत समेत पूरी दुनिया में काफी डिमांड देखने को मिल रही है। वहीं अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि ऐपल एक नया अफोर्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है। जो शायद आईफोन 17e पेश कर सकता है। प्राइसटैग की बात करें तो, आईफोन 17e भारतीय बाजार में करीब 64,900 रुपये का हो सकता है। ध्यान रखें कि ये डिटेल्स शुरुआती लीक पर बेस्ड हैं और अभी तक कंन्फर्म नहीं हैं।
कहा जा रहा है कि ऐपल आईफोन 17ई आईफोन 17 जैसी ही डिजाइन लैंग्वेज करेगा। इसका मतलब है कि डिवाइस एक समान लुक और कलर पैलेट के साथ आ सकता है। दूसरे लीक ये भी बताते हैं कि ये डिवाइस प्रीमियम लुक और फील ऑफर करेगा, जो आईफोन 16ई से थोड़ा बेहतर होगा। हालांकि डिवाइस अपने कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर को अफोर्डेबल प्राइस पर बरकरार रख सकता है।
ऐपल आईफोन 17ई में 6.1 इंच Super Retina OLED पैनल दिया जा सकता है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि ऐपल इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देगा या नहीं, जैसा कि आईफोन 17 में दिया गया था। कहा जा रहा है कि डिवाइस A19 चिपसेट से लैस होगा और इसमें 8GM RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलेगा। डिवाइस में 4,000mAh बैटरी दी जा सकती है और ये वायरलेस चार्जिंग भी ऑफर करेगा।