Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कुलदीप सिंह,वरिष्ठ संवाददाता
प्रयागराज, 06 अक्टूबर 2025 (प्रातःकाल एक्सप्रेस) हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति द्वारा आज आवश्यक निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान फोटो आइडेंटिफिकेशन सेक्टर में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक व्यवहार करने, फर्जी वकील बनकर फोटो सेशन के नाम पर ठगी करने और संदिग्ध वीडियो बनाए जाने की शिकायतें सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की। समिति ने इस पूरे प्रकरण में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों को लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वे 19 सितंबर 2025 तक अनुशासन समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टिकरण प्रस्तुत करें। इस कार्रवाई का नेतृत्व हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार त्रिपाठी ने किया। निरीक्षण के दौरान समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि वकालत के पेशे की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समिति के अनुसार, इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल बार एसोसिएशन की साख को ठेस पहुँचाती हैं, बल्कि न्यायिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाती हैं। मामले की आगे जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।