Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

श्री द्विवेदी ने कहा कि नई बार कार्यकारिणी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आज 65 अधिवक्ताओं के मेडिकल क्लेम के चेक तैयार कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाकी पेंडिंग क्लेम को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा
कुलदीप सिंह,वरिष्ठ संवाददाता
प्रयागराज, 06 अक्टूबर 2025 (प्रातःकाल एक्सप्रेस) इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने आज अधिवक्ताओं के लंबे समय से पेंडिंग पड़े मेडिकल क्लेम मामलों को सुलझाया। इस संदर्भ में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री के के द्विवेदी (चेयरमैन मेडिकल कमेटी HCBA)से जब बात की गई, तो उन्होंने बताया कि काफी समय से अधिवक्ताओं के मेडिकल क्लेम लंबित पड़े थे।
श्री द्विवेदी ने कहा कि नई बार कार्यकारिणी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आज 65 अधिवक्ताओं के मेडिकल क्लेम के चेक तैयार कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाकी पेंडिंग क्लेम को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। इस पहल से अधिवक्ताओं को राहत मिली है और यह कदम बार एसोसिएशन द्वारा सदस्यों के हित में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।