Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कुलदीप सिंह,वरिष्ठ संवाददाता
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अधिवक्ता राकेश किशोर का अधिवक्ता प्रैक्टिस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता द्वारा अदालत में अनुशासनहीन आचरण किए जाने के बाद की गई है। जारी आदेश के अनुसार, अधिवक्ता राकेश किशोर (नामांकन संख्या D/1647/2009), जो बार काउंसिल ऑफ दिल्ली से पंजीकृत हैं, ने 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट की कोर्ट नंबर 1 में कार्यवाही के दौरान अनुचित व्यवहार किया। आदेश में कहा गया है कि अधिवक्ता ने अपनी खेल जूते (स्पोर्ट्स शूज़) उतारकर उन्हें भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश की ओर फेंकने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिवक्ता का यह आचरण “अदालत की गरिमा के विपरीत और अधिवक्ता आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन” है। आदेश में आगे कहा गया है कि इस कृत्य के मद्देनज़र अधिवक्ता राकेश किशोर को तत्काल प्रभाव से वकालत के अभ्यास से निलंबित किया जाता है। मामले की आगे की जांच बार काउंसिल द्वारा नियमानुसार की जाएगी।