Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस पर त्रिशला फाउंडेशन में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन आज
सोमवार की दोपहर में आयोजित एक विशेष सत्र में भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित मीटिंग में डॉ. जितेन्द्र कुमार जैन ने “सेरेब्रल पाल्सी बच्चों में आने वाली चिकित्सीय समस्याएं एवं उनके प्रबंधन के उपाय” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। इस चर्चा में देशभर से बड़ी संख्या में विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रयागराज। विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर त्रिशला फाउंडेशन, टैगोर टाउन, प्रयागराज में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है जिसका उद्देश्य सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को चिकित्सा, परामर्श एवं प्रोत्साहन प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस अंतर्राष्ट्रीय मुफ्त परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जो चार अलग-अलग सत्रों में जूम मीटिंग के माध्यम से संपन्न हुआ। इस शिविर का लाभ देश-विदेश से आए लगभग 200 से अधिक अभिभावकों एवं बच्चों ने उठाया। डॉ. जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को अपने बच्चों के उपचार, पुनर्वास एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
त्रिशला फाउंडेशन के विभिन्न केंद्रों से यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर लाइव कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सत्रों में अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विशेषज्ञ थेरेपिस्टों एवं अनुभवी अभिभावकों के पैनल द्वारा विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम के समापन मंगलवार को त्रिशला फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार जैन एवं डॉ. वरिद्माला जैन ने लाइव टॉक के माध्यम से फाउंडेशन की आगामी योजनाओं जैसे सीपी गांव योजना, सीपी होम के शिलान्यास, एवं सेरेब्रल पाल्सी बच्चों की चिकित्सीय चुनौतियों के समाधान पर विस्तृत चर्चा की।
इस तीन दिवसीय आयोजन को यूट्यूब पर लगभग 20,000 से अधिक दर्शकों एवं इंस्टाग्राम पर 50,000 से अधिक दर्शकों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। त्रिशला फाउंडेशन ने इस अवसर पर पुनः यह संकल्प दोहराया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों को बेहतर उपचार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करने के अपने मिशन को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगा।