Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट अकादमी झूंसी के मैदान पर इन दिनों विशेष क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में उत्तर प्रदेश और रेलवे के पूर्व क्रिकेटर और अपने समय में इंग्लैण्ड और न्यूजीलैण्ड जैसी टीमों के विरुद्ध खेल चुके असलम अली प्रशिक्षुओं को क्रिकेट की बारीकियां बता रहे हैं।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकृत भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब के कोच सचिन प्रकाश सिंह ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बीते चार अक्टूबर से शुरू हुए कैम्प में सोमवार को असलम अली ने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के गुरु बताये। उन्होंने मध्यम तेज गेंदबाजों के रनअप और एक्शन से लेकर गेंद रिलीज करने तक बरती जाने वाली सावधानियों को बारीकी से समझाया व इन स्विंग एवं आउट स्विंग और स्लोवर गेंद फेंकने की कला भी बताई। स्पिनरों को गेंद की फ्लाइट के अलावा, फ्लिपर, गुगली के बारे में बताया।
नौ अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलने वाला यह शिविर झूंसी क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रहा है जहां कोई राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर खिलाड़ियों को बारीकियां बता रहे हैं।