Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। किशोरी लाल क्लब ने सावित्री देवी क्लब को 65 रन से हराकर तीन मैचों की अंडर-14 क्रिकेट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। किशोरी लाल पीजी कॉलेज नैनी मैदान पर खेले गए सीरीज के अंतिम मैच में किशोरी लाल क्लब ने 20.2 ओवर में 117 रन (आयुष पांडेय 32, सर्वेश सोनकर व सचिन यादव 12-12, विजय पटेल 3/29, ऋषि कुमार 2/11, हर्षित सिंह 2/18, रुद्र यादव 1/13) बनाए।
जवाब में सावित्री देवी क्लब की टीम 19.5 ओवर में 52 रन (निष्कर्ष कुशवाहा 11, सचिन यादव 3/04, आरुष सिंह 2/20, राजीव शुक्ला 1/02, युवराज सिंह 1/14) पर सिमट गई। मैच के बाद मुख्य अतिथि सुशील शुक्ला उर्फ बाजीराव पंडित ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। आयुष सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं हर्षित सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। आयोजन सचिव विवेक गुप्ता ने मुख्य अतिथि अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर सावित्री देवी क्लब के कोच अमरनाथ, सीपी सिंह, राजेश पटेल, राजकुमार सिंह, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।