Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज। भाजपा महानगर मंत्री राजेश पटेल के पिता के निधन पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। महानगर अध्यक्ष ने राजेश पटेल के आवास जाकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का संबल प्रदान किया। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने भी शोक संवेदना जताई। डॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, विजय पटेल, विवेक गौड़, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।