Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कुलदीप सिंह वरिष्ठ संवाददाता
प्रयागराज 07 अक्टूबर। प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोएिशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे की पहल रंग लाती दिख रहीं है। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने वकीलों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त किया था कि विशेष सुविधा से लैस हाॅस्पिटल हो, जिसमें बिना समय व्यतीत किये इलाज कराया जा सकें। आखिरकार वह दिन आ ही गया और कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल (सीजीएच), जो रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एवं ISO 9001&2014 प्रमाणित अस्पताल है, ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि हाईकोर्ट अधिवक्ताओं के लिए हमारे हाॅस्पिटल की डाक्टर टीम पूरी तरह से तत्पर रहेगी।
ये सुविधाए होगी उपलब्ध
हाॅस्पिटल में फुल बॉडी चेकअप मात्र ₹500 में जिसमें CBC ]Blood Sugar Test, Lipid Profile,Liver & Kidney Function Test,Urine Test ¼ X&Ray½]Ultrasound (chest)- ECG 2. साप्ताहिक निशुल्क ओपीडी मैक्स और मेदांता अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हाईकोर्ट बार परिसर में आयोजित होगी,3. 60 वर्ष से अधिक आयु वाले अधिवक्ताओं व उनके परिवारों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं बिना नंबर के इलाज की सुविधा, 4. सभी जांचें सरकारी दरों पर जो बाजार की तुलना में 50ः से 60ः तक सस्ती होंगी, 5. निशुल्क होम सैंपल कलेक्शन सुविधा अधिवक्ताओं के लिए घर से सैंपल लेने की सुविधा, 6. सभी दवाओं पर 40ः की छूट,7. आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज मिलेगा।