Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला के पनियारा क्षेत्र के मुजरी चौराहा पर एक लड़का RDX से भरा ट्रक के साथ पकड़ा गया। ट्रक के लाइसेंस प्लेट पर UP26 7585 दर्ज है। यूपी 26 जिला पीलीभीत का नंबर है ।
प्रातकाल एक्सप्रेस
महाराजगंज । महाराजगंज में आरडीएक्स से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी सूचना जैसे ही मिली पुलिस प्रशासन से लेकर शासन तक हड़कम्प मच गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और लगातार पूछताछ कर रही है
यह वीडियो सोशल मीडिया विशेष कर फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रही है हालांकि इस घटना की पुष्टिअभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हुई है लेकिन जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें स्पष्ट शब्दों में इस बात को लिखा जा रहा है कि महाराजगंज में उपरोक्त नंबर ट्रक बरामद हुई है जिसको पुलिस में पुलिस ने कब्जे में लिया है और वह साफ-साफ दिख रहा है वीडियो तेजी से वायरल हैं एक लड़के को पुलिस गन पॉइंट पर लेकर खड़ी हुई है चारों तरफ पब्लिक दूर से देख रही है और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में ट्रक खड़ी हुई।
महराजगंज जिला की सीमा नेपाल से लगती है और साथ ही बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया से भी। ट्रैक में आरडीएक्स का पकड़ा जाना और बिहार चुनाव के मद्देनजर यह घटना महत्वपूर्ण हो जाती है। कहीं ना कहीं इस्तेमाल के परपस से ले जाया जा रहा था हालांकि अभी जांच का विषय है कि एक पकड़ा गया लड़का कौन है इतनी बड़ी मात्रा में कौन और कहां ले जाना चाह रहा था उसके मकसद क्या थे यह सभी जांच का विषय है पुलिस प्रशासन लगातार लगा हुआ है