Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शोएब म्यानुंर
प्रातःकाल एक्सप्रेस संववाददाता
Mumbai: ओडिशा की इस ऐतिहासिक 352 करोड़ की आयकर विभाग की छापेमारी ने पूरे देश को चौंका दिया। भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जो भारत की काले धन के खिलाफ। ओड़िशा में इतना काला धन पकड़ा कि मसीनें भी नोट गिनते हांफ गईं. ट्रकों में भरकर भेजा गया धन ओडिशा की इस ऐतिहासिक आयकर छापेमारी ने पूरे देश को चौंका दिया। भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जो भारत की काले धन के खिलाफ मजबूत कार्रवाई का प्रतीक है।
ओडिशा में हुई यह छापेमारी देश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी इनकम टैक्स रेड मानी जा रही है। बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के कई विभागों पर 10 दिन तक चली कार्रवाई में इतनी नकदी मिली कि नोट गिनने के लिए मशीनें भी थक गईं। आयकर विभाग ने इसे कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रकों में लादकर अपने कार्यालय में जमा कराया।
छापेमारी की गंभीरता
जमीन के नीचे छुपी संपत्ति: आयकर विभाग ने स्कैनिंग व्हील वाली मशीन लगाई ताकि जमीन के अंदर छुपे कीमती सामान का पता लगाया जा सके।नोट गिनने का सिलसिला: इतनी भारी नकदी मिलने के कारण अलग-अलग बैंकों से कर्मचारियों को बुलाकर नोट गिनने का काम पूरा किया गया।आयकर विभाग के अधिकारी एसके झा ने बताया, “हमने 10 दिनों तक लगातार इस कार्रवाई में लगे रहे, हर नोट और हर कोना खंगाला गया। ”
ऐतिहासिक सफलता
इस रेड में कुल 352 करोड़ रुपये जब्त किए गए। यह ऑपरेशन न केवल आयकर विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई साबित हुआ, बल्कि सरकार के काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। अतिरिक्त निदेशक गुरप्रीत सिंह ने कहा, “यह कार्रवाई यह दिखाती है कि कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है, चाहे वह जमीन के नीचे ही क्यों न हो।”