Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कुलदीप सिंह, वरिष्ठ संवाददाता
प्रयागराज(प्रातःकाल एक्सप्रेस)। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को आई0जी0आर0एस0 पर आने वाली शिकायतों को लेकर शख्त रूख अपनाया। उन्होने ने सभी विभागों को हिदायत दी है कि किसी भी शिकायत का निस्तारण टेलीफोनिंग पद्धति से नहीं किया जाना चाहिए। जिससे आई0जी0आर0एस0 की शिकायतों के निस्तारण में लगे विभागों ने खलबली मच गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आई०जी०आर०एस० शिकायतों की सुनवाई करते समय प्रत्येक शिकायतकर्ता को सम्बन्धित अधिकारी अपने कार्यालय पर बुलाये। स्थलीय सत्यापन के समय साथ में शिकायतकर्ता को भी बुलाएं तथा उसकी शिकायत की सम्पूर्ण बात ध्यानपूर्वक सुने। साथ ही प्रत्येक अधिकारी द्वारा प्रतिदिन आई०जी०आर०एस० शिकायतों की सुनवाई एवं निस्तारण की स्थिति की एक एक्सेल शीट तैयार की जाये। उक्त एक्शल सीट को प्रत्येक सप्ताह को प्रयागराज जनपद की वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी आई०जी०आर०एस० को उपलब्ध करायी जाये। अन्यथा की स्थित में कार्यवाही की जायेगी।