Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने स्वर्गीय नीलम करवरिया के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके व फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन सचिव सक्षम करवरिया, शेष नारायण करवरिया, साक्षी करवरिया, समृद्धि करवरिया, मीनाक्षी करवरिया, आरोहित शर्मा और चचेरे भाइयों वैभव करवरिया, गौरव करवरिया एवं नमन करवरिया ने भी स्वर्गीय नीलम करवरिया के चित्र पर मार्ल्यापण किया। उद्घाटन समारोह में भारतीय रेलवे के पूर्व कप्तान एवं चयनकर्ता केबी काला, एनआईओएस क्रिकेट कोच देवेश मिश्र और अखिलेश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहे।
प्रयागराज। सोरांव विधानसभा ने फूलपुर विधानसभा को पांच विकेट और शहर दक्षिणी विधानसभा ने करछना विधानसभा को 92 रन से हराकर पूर्व विधायक स्वर्गीय नीलम करवरिया की स्मृति में आयोजित टी-20 कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में टॉस हारकर फूलपुर विधानसभा ने 18.2 ओवर में 96 रन (विशाल यादव 17 नाबाद, जितेंद्र कुमार 16, देवांश पाठक व अखिल कुमार कश्यप 13-13, बादल कुमार 4/16, कुलदीप शर्मा 2/16, सलमान, रितेश पटेल व रंजीश कुमार एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सुनो विधानसभा ने 14.5 ओवर में पांच विकेट पर 100 रन (हर्षित नारायण तिवारी 23, अमित यादव 19 नाबाद, आकाश सिंह 16 नाबाद, नमन श्रीवास्तव 12, जितेंद्र कुमार 2/23, अजय यादव 2/26, विशाल यादव 1/24) बना लिए। बादल कुमार को देवेश मिश्र ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मैच में इलाहाबाद दक्षिण ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन (दीपांशु सिंह 60, निशांत कुशवाहा 29, तन्मय मालवीय 41, अंकित पांडेय 4/22, कुलदीप मिश्रा 3/30, वंश शर्मा 1/40) बनाकर करछना विधानसभा को 15.2 ओवर में 83 रन (सुमित अग्रवाल 44, शुभम गुप्ता 18, निशांत कुशवाहा 4/08, अमर काला 3/18, दीपांशु सिंह व अक्षत पांडेय एक-एक विकेट) समेट दिया। निशांत कुशवाहा को रितेश जायसवाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
आज के दोनों मैचों में ताहिर अब्बास, शिशिर मेहरोत्रा, हितेश श्रीवास्तव, राहुल सिंह ने अंपायरिंग और आशीष भारतीय एवं प्रीतेश सोनकर ने स्कोरिंग की। जाहिद अली और केबी काला ने मैच रेफरी का दायित्व निभाया। अनवर सिद्दीकी और कमलेश पटेल ने कमेंट्री की। अरविन्द कुमार आफिशियलों के सहायक की भूमिका में रहे।
इससे पहले सुबह पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने स्वर्गीय नीलम करवरिया के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके व फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन सचिव सक्षम करवरिया, शेष नारायण करवरिया, साक्षी करवरिया, समृद्धि करवरिया, मीनाक्षी करवरिया, आरोहित शर्मा और चचेरे भाइयों वैभव करवरिया, गौरव करवरिया एवं नमन करवरिया ने भी स्वर्गीय नीलम करवरिया के चित्र पर मार्ल्यापण किया। उद्घाटन समारोह में भारतीय रेलवे के पूर्व कप्तान एवं चयनकर्ता केबी काला, एनआईओएस क्रिकेट कोच देवेश मिश्र और अखिलेश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहे।
इस मौके पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहम्मद तारिफ, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच मोहम्मद रुस्तम खान, बीके मिश्र, विनोद कुशवाहा, योगेश कुशवाहा, परवेज आलम, एलबी काला, प्रदीप सिंह, सुशील ओझा, सोमेश्वर पांडेय, अजीत कुमार, सचिन प्रकाश सिंह, सतीश केसरवानी, अमित खन्ना, मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे।