Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज। इलाहाबाद हॉकी के तत्वावधान में आयोजित तीसरी सर सैयद अहमद खान मेमोरियल 5-ए साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता के एमआईसी और नेशनल स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीत लिये।
करेली स्थित मुस्तफा गार्डन के पीछे मैदान पर शुक्रवार रात खेले गये मैच में मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज ने पडीला हॉकी अकादमी को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब वीआर अकादमी को 8-1 से पराजित किया। मैच मुख्य अतिथि डॉ बिलाल रहे। इलाहाबाद हॉकी के उप सचिव शाहिद कमल खान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करवाया। एएमयू ओल्ड बॉयज के अध्यक्ष सोहेल अहमद, अबरार अहमद, शाह साउद रियाज खान ,इरफान अहमद, अरशद इलियास अल्वी, मोहम्मद आरिफ, अकील अहमद, इमरान अंसारी, रियाज अहमद, आदि उपस्थित रहे।