Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

झूँसी, प्रयागराज। आरोग्य भारती एवं डॉ. प्रीति हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में, प्रवेक कल्प के सौजन्य से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत शनिवार 11 अक्टूबर को “स्त्री स्वास्थ्य एवं सुपोषण” विषय पर एक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी. बी. पंत की डायरेक्टर डॉ. अर्चना सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की पूर्व शोध अधिकारी डॉ. शांति चौधरी एवं त्रिवेणीपुरम् विकास एवं कल्याण समिति की सचिव, पर्यावरणविद् डॉ. निर्मला तोमर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति त्रिपाठी ने की। संगोष्ठी का संचालन आरोग्य भारती के उपाध्यक्ष डॉ. जी. एस. तोमर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। रोटेरियन श्रीमती गीतिका अष्टाना ने “सृजनात्मकता एवं स्वास्थ्य” विषय पर वक्तव्य देते हुए कहा कि कविता, संगीत एवं नृत्य मानसिक प्रसन्नता और स्वास्थ्य दोनों को बढ़ाते हैं। श्रीमती मोक्षदा सिंह ने “शिक्षा और स्वावलंबन” पर अपने विचार रखते हुए