Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कुलदीप सिंह वरिष्ठ संवाददाता
प्रयागराज, 12 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला प्रयागराज मण्डल ने गोरखपुर हाॅस्टल को रोचक मुकाबले में 73-53 के अन्तराल से जीत लिया। प्रतियोगिता में कुल 17 मण्डल की टीमों ने प्रतिभाग किया। अगला मैच 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से खेला जायेगा।
म्योहाल स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स में खेल निदेशालय, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विपिन चन्द्र दीक्षित ने किया। मुख्य अतिथि ने उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना एवं अनुशासन का विकास करती हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेस कुमार ने बुके देकर एवं आर0वेदी अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी द्वारा सम्मान प्रतीक चिन्ह एवं नेहा पाण्डेय ने बैच लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर शील ओझा बास्केटबाल सचिव, हसीब नवाज संयुक्त सचिव बास्केटबाल प्रयागराज, एसके मिश्रा सचिव टेबल टेनिस संघ प्रयागराज,कौशल दीक्षित सचिव हैण्डबाल संघ प्रयागराज, संजय कुमार श्रीवास्तव हैण्डबाल प्रशिक्षक, सचिन शुक्ला हैण्डबाल प्रशिक्षक, जयराम सिंह, प्रवीण कुमार, अंकित तिवारी, आशीष यादव, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सचिव टेबल टेनिस संघ, हेमलता श्रीवास्तव, सचिव हैंडबॉल संघ, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, हैंडबॉल प्रशिक्षक, संचित चतुर्वेदी, बास्केटबॉल प्रशिक्षक, अजय तिवारी, आशिष यादव, निखिल कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश की 17 मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन दिवस पर दो मैच खेले गए।