Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

खेल से होता है सर्वांगीण विकास : विजेंद्र प्रताप सिंह
KUSHINAGAR NEWS: कसया तहसील क्षेत्र के सिसवा – धोकरहा न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय में डुमरी में सांसद खेल महोत्सव के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में बाल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ नपा कुशीनगर के वार्ड नंबर 22 महंथ अवैद्यनाथ नगर के सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भगत सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ मैनेजर यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और उनका परिचय प्राप्त कर किया। श्री सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग व बालिका वर्ग में कॉम्पिजिट विद्यालय बेलवा पालकधारी सिंह से क्रमशः सुमित व ज्योति प्रथम, 100 मीटर प्राथमिक संवर्ग बालक वर्ग में क्रमशः बेलवा पालकधारी सिंह के सुमित व बालिका वर्ग में प्रावि विश्वंभर की रेहाना प्रथम, 200 मीटर प्राथमिक संवर्ग बालक में क्रमशः बेलवा पालकधारी सिंह के विष्णु व बालिका वर्ग में प्रावि बटेसरा की आरुषि यादव प्रथम, दौड़ 100 मीटर उप्रा संवर्ग बालक वर्ग में बेलवा पालकधारी सिंह में अनीश पासवान, दौड़ 200 मीटर उच्चतर प्रा वर्ग में विश्वंभरपुर के अनूप कुशवाहा, कम्पोजिट विद्यालय सबया की काजल निषाद द्वितीय, दौड़ 400 मीटर उच्चतर प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय डुमरी आयुष गोंड प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक वर्ग 100 मीटर में डुमरी किरन यादव, 200 मीटर में उच्च प्रावि सिसवा – महंथ की अन्नू गुप्ता एवं 400 मीटर में कंपोजिट विद्यालय बनवारीटोला की शिवानी प्रथम रही। कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में प्रावि विश्वंभरपुर प्रथम स्थान, कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में प्रावि विश्वंभरपुर प्रथम स्थान, कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में प्रावि विश्वंभरपुर प्रथम स्थान, कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में प्रावि विश्वंभरपुर प्रथम स्थान, कबड्डी प्राथमिक संवर्ग बालक और बालिका वर्ग में प्रावि विश्वंभरपुर प्रथम स्थान, कबड्डी उच्च प्राथमिक संवर्ग बालक और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय डुमरी प्रथम स्थान पर रही। खो खो में बालक और बालिका वर्ग में प्रावि विश्वंभरपुर और उच्च प्राथमिक बालक व बालिका वर्ग में विश्वंभरपुर की टीमें प्रथम, सुलेख में प्रावि बटेसरा के कृष्णा यादव, उमावि सिसवा – महंथ की आरुषि प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय सबया दिव्या कश्यप द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर डुमरी की क्रमशः गुलक्सा खातून, शिवानी प्रथम, श्रुति लेख प्राथमिक स्तर में प्रावि विश्वंभर पुर की अनामिका एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर उमावि सिसवा – महंथ की आरुषि गोंड प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय सबया काजल निषाद द्वितीय रही। अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक प्रधानाचार्य मनोज कुमार चौबे, रामचंद्र सिंह, अशोक कुमार गोंड, अमरेंद्र नरायण सिंह, शिव कुमार नाथ त्रिपाठी, धनंजय मणि, अशोक कुमार सिंह, कृष्ण नन्द दूबे, ब्लाक अध्यक्ष राशै संघ रामाश्रय आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका में चंद्रपाल सिंह और संचालन प्रधानाध्यापक भरदुल प्रसाद व विभा गुप्ता रहीं। इस दौरान राहुल पाण्डेय, राजेश प्रजापति, प्रदीप यादव, अशोक पाण्डेय, विनोद सिंह, विनोद सिंह, द्वारिका कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, नागेंद्र तिवारी, अनीता साहनी, रत्ना सिंह, रंजिता सिंह, शिल्पी सिंह, बबिता मद्धेशिया, पुष्पा देवी, मुरलीधर पाण्डेय, चंदन गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता सहित प्रावि, जूनियर व कंपोजिट विद्यालयों के अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद थे।