Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अब गंगापार में मरीजों को मिलेगी सुविधा, समय और पैसे की होगी बचत*
प्रयागराज। गंगापार के झूंसी स्थित कटका चक्र चौराहे पर मरीजों को अब सीटी स्कैन की सुविधा आज से मिलेगी। जिले के प्रसिद्ध सर्जन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुनील विश्वकर्मा, सिनर्जी स्कैनिंग सेंटर के संचालक प्रखर रवि टोनू, प्रबंधक पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से सिनर्जी स्कैनिंग सेंटर का शुभारम्भ किया।
प्रसिद्ध सर्जन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि सिनर्जी स्कैनिंग सेंटर, गंगापार का पहला ऐसा अत्याधुनिक मशीनों से युक्त स्कैनिंग सेंटर है, जहां एक ही छत के नीचे सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, कलर डॉपलर, 2D इको, ईसीजी, पीडियाट्रिक एवं एडल्ट जांचे, हाई रेजोल्यूशन सोनोग्राफी, बायोप्सी समेत पैथॉलाजी की सभी जांचे उपलब्ध कराई गई है।
प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि इससे पहले जिले प्रयागराज के शहरी इलाकों में यह सुविधा उपलब्ध थी। वहां मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। जिला मुख्यालय से गंगापार गांवों से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। इस दूरी के कारण मरीजों को समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी।
संचालक प्रखर रवि टोनू ने कहा कि सिटी स्कैनिंग सेंटर की शुरुआत से गंगापार और आसपास के क्षेत्र जैसे फूलपुर और हंडिया के मरीजों को अब शहर नहीं जाना पड़ेगा। वह अपनी जगह के नजदीक ही यह सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। जिससे उनके पैसे एवं समय दोनों की बचत हो सकेगी। शुभारम्भ समारोह में क्षेत्रीय अस्पतालों सहित क्षेत्रीय माननीयों का दिन भर ताता लगा रहा और उनको सुविधाओं हेतु समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।